महंगी चिप के चलते देश में स्मार्टफोन की बिक्री 26% घटी, 10 साल में सबसे कम

मुंबई- चिप की महंगाई का असर अब स्मार्टफोन की बिक्री पर दिखने लगा है। देश में पिछले 3 महीने में नए स्मार्टफोन की बिक्री 26% घट गई है। जुलाई से सितंबर के बीच देशभर में कुल 3.58 करोड़ फोन ही बिके। साल 2016 के बाद यानी पिछले 10 साल में यह किसी भी तिमाही का सबसे कम है। भारत में चीनी कंपनियों का दबदबा कम हुआ है। एक साल पहले जहां चीनी ब्रांड्स का मार्केट शेयर 75% था, वहीं इस बार यह घटकर 68% हो गया है।

सैमसंग ने जुलाई से सितंबर में 67 लाख फोन बेचकर एक बार फिर पहले स्थान पर रही। ढाई साल (Q1 2024) बाद सैमसंग दोबारा नंबर-1 पर पहुंची है। इसके पीछे उसके सस्ते फोन (जैसे Galaxy A07, A17 और A27) और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की अच्छी डिमांड रही।

विवो 64 लाख फोन बेचकर दूसरे नंबर पर रहा, लेकिन बार-बार दाम बढ़ने और सस्ते फोन्स की कमी के कारण इसकी बिक्री में 34% गिर गई। ओपो ने 49 लाख फोन की बिक्री की है। यह तीसरे स्थान पर रही। शाओमी ने कुल 47 लाख फोन की बिक्री की है।

एपल 39 लाख फोन बेचकर 5वें नंबर पर रही। दाम बढ़ने की आशंका में दुकानदारों की ओर से एडवांस स्टॉक रखने और आईफोन 17 व 16 मॉडल्स की डिमांड से बिक्री बढ़ी। वहीं, नए आईफोन 18 प्रो और 18 प्रो मैक्स की लॉन्चिंग ने भी बिक्री बढ़ाने में मदद की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *