इस बार 8 नवंबर को बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग, 2.20 से 3.30 बजे तक कारोबार

मुंबई- दिवाली और लक्ष्मी पूजन पर 8 नवंबर को शेयर बाजार में स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। BSE-NSE ने बताया, इस बार 70 मिनट का कारोबार होगा। यह दोपहर 2:20 बजे से शुरू होकर 3:30 बजे तक चलेगा।

भारतीय शेयर मार्केट में दिवाली के मौके पर मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा है। मुहूर्त ट्रेडिंग के टाइम स्लॉट में इक्विटी, कमोडिटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, इक्विटी फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस और सिक्योरिटीज लेंडिंग और बॉरोइंग (SLB) जैसे कई सेगमेंट में भी ट्रेडिंग होगी।

ब्लॉक डील का कारोबार 1.50 से 2.05 बजे तक होगा। प्री ओपन सेशन 2.05 से 2.20 बजे तक होगा। नियमित कारोबार 2.20 से 3.30 बजे तक चलेगा। ट्रेड में बदलाव की मंजूरी शाम 4.15 बजे तक होगी।  आम दिनों में बाजार सोमवार से शुक्रवार के बीच सुबह 9:00 बजे से दोपहर के 3:30 तक खुलता है। 9:00 बजे से लेकर 9:15 तक प्री मार्केट सेशन होता है। फिर दोपहर 3:30 तक नॉर्मल सेशन।

रेगुलर प्री-ओपन सेशन के दौरान निवेशक दोपहर 2:05 बजे से 2:10 बजे के बीच लिमिट और मार्केट ऑर्डर दोनों प्लेस, मॉडिफाई या कैंसिल कर सकेंगे। इसके बाद 2:10 बजे से 2:15 बजे तक केवल लिमिट ऑर्डर देने की ही इजाजत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *