एनएसई के निवेशकों को भारी घाटा, मार्केट कैप 41,000 करोड़ रुपये घट गया

मुंबई- NSE का शेयर लिस्टिंग की पूरी बढ़त गंवाकर IPO प्राइस से नीचे आ गया है। सोमवार को शेयर ₹1,712 तक गिरा, जो लिस्टिंग के बाद का सबसे निचला स्तर है। ये ₹1,785 के IPO प्राइस से 4% और ₹1,878 के हाई से करीब 9% नीचे है। इससे पीक मार्केट वैल्यू में करीब ₹41,000 करोड़ घट गए और NSE देश की टॉप 10 कंपनियों से बाहर होकर 12वें नंबर पर आ गया। मार्केट कैप अब करीब ₹4.27 लाख करोड़ है।

एनएसई का शेयर 24 सितंबर को बीएसई पर 1,800 रुपए प्रति शेयर के भाव पर सूचीबद्ध यानी लिस्ट हुआ था, जो इसके 1,785 रुपए के आईपीओ मूल्य से एक प्रतिशत से भी कम प्रीमियम पर था। लिस्टिंग के बाद शुरुआती कारोबार में निवेशकों की मजबूत खरीदारी देखने को मिली और शेयर पहले घंटे में ही 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,878 रुपए के इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंच गया था। उस समय एनएसई का बाजार पूंजीकरण बढ़कर लगभग 4.64 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गया था।

सोमवार को एनएसई का शेयर गिरकर 1,712 रुपए तक पहुंच गया, जो लिस्टिंग के बाद का इसका सबसे निचला स्तर था। यह भाव लिस्टिंग के दिन बने उच्च स्तर से लगभग 9 प्रतिशत और आईपीओ मूल्य से करीब 4 प्रतिशत नीचे था। इस गिरावट का असर कंपनी की बाजार स्थिति पर भी पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *