एशियन पेंट्स दे सकती है डिविडेंड, 29 अक्तूबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फैसला

मुंबई- एशियन पेंट्स के शेयरधारकों को जल्द डिविडेंड का तोहफा मिल सकता है। कंपनी 29 अक्टूबर को होने वाली बोर्ड मीटिंग में अंतरिम डिविडेंड पर फैसला करेगी। डिविडेंड का ऐलान होता है, तो इसके लिए 4 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

डिविडेंड के साथ कंपनी के तिमाही नतीजों पर भी बोर्ड चर्चा करेगा। 30 सितंबर 2026 को खत्म हुई तिमाही और छमाही के वित्तीय नतीजे बैठक में रखे जाएंगे। कंपनी स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड दोनों नतीजों पर विचार करेगी।

कंपनी ने वॉल्यूम ग्रोथ 8-10% रहने का अनुमान दिया है। वहीं, मार्जिन 18-20% के बीच रहने की उम्मीद है। कच्चे माल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी को कारोबार में मजबूती की उम्मीद है। कंपनी के MD और CEO अमित सिंघल के मुताबिक, ग्रामीण मांग से कारोबार को सपोर्ट मिल रहा है। इंडस्ट्रियल कारोबार और सरकार की निर्माण गतिविधियों से भी मांग बढ़ रही है।

Asian Paints का Q1 FY27 में कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 39.6% बढ़कर 1,559 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा 1,117 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर 10,542 करोड़ रुपये रहा। EBITDA भी 33.5% बढ़कर 2,169 करोड़ रुपये हो गया। पिछले 6 महीने में स्टॉक 10.42% चढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *