ओरिएंट केबल्स के आईपीओ में निवेश 5 दिन में 65 पर्सेंट बढ़ा, 450 पर लिस्ट
मुंबई- देश की चार सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग केबल कंपनियों में शुमार ओरिएंट केबल्स के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल कर दिया। 97 गुना से अधिक भरने वाला यह आईपीओ एक लाख रुपये के निवेश को करीब दो लाख बना दिया है।
आईपीओ के तहत ₹272 के भाव पर जारी शेयर सोमवार को एक्सचेंजों पर 450 रुपये पर लिस्ट हुए। इसका मतलब आईपीओ निवेशकों को 65% तक का लिस्टिंग गेन (Orient Cables Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े लेकिन फिर यह टूट गया। फिसलकर यह ₹403.30 (Orient Cables Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 48.27% मुनाफे में हैं।
ओरिएंट केबल्स का ₹552 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25-29 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 97.28 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 192.68 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 121.90 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 32.21 गुना भरा था।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 16% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹53.56 करोड़ और टोटल इनकम 33% से अधिक के सीएजीआर से ₹1,181.67 करोड़ पर पहुंच गया।

