जेफरीज ने दी खरीदने की सलाह, 20 रुपये तक जा सकता है वोडाफोन शेयर

मुंबई- विदेश ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने शेयर को कवर करना शुरू किया है। उसने इस कंपनी को भारत के टेलीकॉम मार्केट की टर्नअराउंड अपॉर्चुनिटी बताई है। उसका मानना है कि वोडाफोन आइडिया का शेयर 20 रुपये तक जा सकता है।

Vodafone Idea के शेयर में 9 सितंबर को तेजी दिखी। यह 0.71 फीसदी चढ़कर 15.53 रुपये पर बंद हुआ। जेफरीज का मानना है कि वोडाफोन का शेयर मौजूदा लेवल से 29 फीसदी तक चढ़ सकता है। कंपनी की सेहत बेहतर हो रही है। FY26-29 के बीच रेवेन्यू का सीएजीआर 11 फीसदी रह सकता है।

कंपनी नेटवर्क में निवेश कर रही है। इससे सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। जेफरीज ने कहा है कि अभी कंपनी के सब्सक्राइबर्स में डेटा की खपत कम है। इसका मतलब है कि कंपनी के पास प्रीमियम सर्विसेज ऑफर करने की काफी गुंजाइश है। इससे कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ेगा।

जेफरीज ने कहा है कि FY26-29 के दौरान कंपनी का कैश EBITDA मार्जिन बढ़कर 29 फीसदी हो जाएगा। कंपनी की ऑपरेटिंग कैशफ्लो की ग्रोथ भी अच्छी रहेगी। FY29-34 के दौरान कंपनी का कैश आउटफ्लो तेजी से बढ़कर सालाना 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगा। कंपनी का शेयर बीते छह महीनों में 56.71 फीसदी चढ़ा है। एक महीने में वोडाफोन आइडिया का शेयर 20 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। Nifty बीते एक महीने में 4.69 फीसदी गिरा है। सेंसेक्स एक महीने में 4.81 फीसदी फिसला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *