अगस्त में छोटी और मझोली कंपनियों ने आईपीओ से जुटाए 1220 करोड़ रुपए
मुंबई- कैलेंडर ईयर 2026 की दूसरी छमाही में जहां मेन प्लेटफॉर्म पर जमकर आईपीओ आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छोटी-मझोले कंपनियों ने अगस्त में आईपीओ के जरिए जमकर फंड जुटाए। 22 SME IPO की लिस्टिंग हुई। फंड जुटाने का आंकड़ा पिछले महीने के मुकाबले 37 फीसदी से ज्यादा रही, जो 2026 में सबसे ज्यादा रही।
अगस्त महीने में कंपनियों ने करीब 1220 करोड़ रुपये की रकम जुटाई। इस दौरान 22 SME IPO की लिस्टिंग हुई।B2K एनालिटिक्स के मुताबिक फंड जुटाने का आंकड़ा 2026 में अब तक सबसे ज्यादा है, जो करीब 1220 करोड़ रुपये की रही। महीने के दौरान औसत इश्यू साइज 55.5 करोड़ रुपये का रहा, जो जुलाई में 44.4 करोड़ रुपये था।
1220 करोड़ रुपये में से 1,113 करोड़ रुपये की रकम फ्रेश इश्यू के जरिए जुटाई गई। फ्रेश इश्यू में बड़ी हिस्सेदारी BSE SME की रही, जिन्होंने अगस्त में 627 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, फ्रेश इश्यू का आंकड़ा NSE इमर्ज पर पिछले महीने के मुकाबले दोगुना रहा, जो करीब 486 करोड़ रुपये रही। जबकि जुलाई में 225 करोड़ रुपये थी।
64 फीसदी SME IPO की लिस्टिंग प्रीमियम पर हुई। दरअसल, अगस्त में कुल 22 SME IPO लिस्ट हुए, जिसमें से 14 की लिस्टिंग प्रीमियम पर हुई। जबकि 6 की लिस्टिंग डिस्काउंट यानी इश्यू प्राइस के मुकाबले कम भाव पर और 2 की लिस्टिंग सपाट रही। टॉप 5 कंपनियों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस के मुकाबले 25 से 90 फीसदी के प्रीमियम पर हुई। पूजा प्रीसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड का इश्यू अगस्त में लॉन्च सबसे बड़े SME IPO में एक रहा। यह 56.2 फीसदी के प्रीमियम पर लिस्ट हुआ।

