इन पांच शेयरों में मिल सकता है 70 फीसदी से ज्यादा रिटर्न, यह हैं इनके भाव
मुंबई- कई बड़े ब्रोकरेज हाउस ने अलग-अलग शेयरों पर टारगेट प्राइस जारी किए हैं। इन शेयरों में 21% से लेकर 73% तक की संभावित तेजी दिख रही है। ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने CG Power को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 1090 रुपये तक जा सकता है। मौजूदा भाव के आधार पर इसमें करीब 21.89% की तेजी दिख सकती है।
ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने Allied Blenders को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 780 रुपये तक जा सकता है। यानी वर्तमान भाव से इस पर 28 फीसदी का रिटर्न मिलने की उम्मीद है। ब्रोकरेज के मुताबिक ICONiQ White की ग्रोथ, पुराने ब्रांड्स की वापसी और बैकवर्ड इंटीग्रेशन से कंपनी की कमाई को सपोर्ट मिल सकता है।
ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने Bharat Electronics (BEL) पर ‘Outperform’ रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस ₹550 रखा गया है। यह स्टॉक मौजूदा स्तर से करीब 35.14% उछल सकता है। Macquarie के India Industrials कवरेज में BEL सबसे ज्यादा संभावित संभावित तेजी वाले शेयरों में शामिल है।
ब्रोकरेज फर्म CLSA ने PVR INOX पर ‘Outperform’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका टारगेट प्राइस ₹2,135 है। यह स्टॉक 73.58% उछल सकता है। ब्रोकरेज को सिनेमा अटेंडेंस बढ़ने, प्रति ग्राहक खर्च में सुधार और ऑपरेटिंग लेवरेज से मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है।

