जेप्टो ने दिया झटका, अब 199 के बजाय 299 रुपये पर ही होगी फ्री डिलीवरी
मुंबई- क्विक कॉमर्स ऐप जेप्टो ने एक बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, जेप्टो ने अब फ्री डिलीवरी पाने के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू बढ़ा दी है। ऐसे में अब लोगों को फ्री डिलीवरी पाने के लिए ज्यादा अमाउंट के ऑफर करना होगा।
Zepto ने चुनिंदा शहरों और पिन कोड में फ्री डिलीवरी के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू अब 149 रुपये से बढ़ाकर 199 रुपये कर दी है यानी अब अगर ग्राहक 199 रुपये से कम वैल्यू का सामान ऑर्डर करेंगे, तो उन्हें डिलीवरी चार्ज देना पड़ेगा. यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब क्विक कॉमर्स कंपनियां डिलीवरी की लागत और कारोबार से जुड़े खर्च को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही हैं।
जेप्टो का यह बदलाव सभी यूजर्स और हर जगह एक जैसा नहीं है. केवल कुछ चुनिंदा शहरों और पिन कोड में यह नई मिनिमम ऑर्डर वैल्यू लिमिट लागू की गई है। जिन समय स्लॉट में ऑर्डर की मांग ज्यादा रहती है, वहां फ्री डिलीवरी के लिए मिनिमम ऑर्डर वैल्यू 299 रुपये तक हो सकती है यानी अगर किसी यूजर को पीक डिमांड के समय सामान मंगाना है, तो उसे फ्री डिलीवरी के लिए सामान्य समय के मुकाबले ज्यादा कीमत का ऑर्डर करना पड़ सकता है।
इससे पहले भी जेप्टो कई यूजर्स के लिए यह सीमा 99 रुपये से बढ़ाकर 149 रुपये कर चुका है। ऐसे में अब इसे दोबारा बढ़ाकर 199 करने से साफ है कि कंपनी छोटी वैल्यू वाले ऑर्डर्स पर होने वाले डिलीवरी खर्च को कम करने पर ध्यान दे रही है।

