सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई, आईपीओ के भाव से भी नीचे पहुंचा शेयर

मुंबई- हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई कंपनी SBI Funds Management के शेयरों में गुरुवार को करीब 2 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के साथ यह शेयर अपने IPO प्राइस से नीचे फिसल गए। कंपनी के शेयर BSE पर 569 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहे थे, जबकि इसका इश्यू प्राइस 574 रुपये रखा गया था। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर 1.15 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

पिछले कारोबारी सत्र में भी शेयर कुछ समय के लिए IPO प्राइस से नीचे चला गया था, लेकिन बाद में रिकवरी करते हुए 576.05 रुपये पर बंद हुआ था। इसके बावजूद लिस्टिंग के बाद से शेयर पर दबाव बना हुआ है। SBI Funds Management के शेयरों की 21 जुलाई को शेयर बाजार में 613 रुपये के भाव यानी इश्यू के मुकाबले 7 फीसदी ज्यादा भाव पर लिस्टिंग हुई थी। लिस्टिंग के बाद से अब तक 7 में से 6 कारोबारी दिनों में शेयर में गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान यह शेयर 6.66 फीसदी तक टूट गया।

कंपनी का IPO 14 से 16 जुलाई के बीच खुला था। इसका प्राइस बैंड 545 रुपये से 574 रुपये प्रति शेयर था। इस आईपीओ का इश्यू साइज 9,795.32 करोड़ रुपये था। 41.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा कुल 140 गुना सब्सक्राइब हो गया। वहीं NIIs के हिस्से को 22.51 गुना, रिटेल निवेशकों के हिस्से को 3.60 गुना, एम्प्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से को 4.65 गुना और शेयरहोल्डर्स के लिए रिजर्व पोर्शन को 9.52 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *