सुजलॉन का शेयर एक महीने में 22 प्रतिशत गिरा, फिर भी 60 फीसदी मिलेगा फायदा

मुंबई- शेयर बाजार में हालिया दिनों में सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली है। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजों के बाद से कंपनी के स्टॉक दबाव में है और लगभग 14 फीसदी टूट चुके हैं। जुलाई के महीने में ही सुजलॉन के शेयरों में 22 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई है, जबकि अपने 52 सप्ताह के हाई लेवल 66.80 रुपये से यह 30 प्रतिशत टूट चुका है।

सुजलॉन के शेयर में लगातार बिकवाली ने रिटेल इन्वेस्टर्स की टेंशन बढ़ा दी है। हालांकि, मार्केट के दिग्गज घरेलू और विदेशी ब्रोकरेज हाउस इस गिरावट को एक अस्थाई दौर मान रहे हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा भाव से इस शेयर में 60 फीसदी तक की तेजी की गुंजाइश दिख रही है।

सुजलॉन एनर्जी ने 30 जून को खत्म हुई तिमाही के लिए सालाना आधार पर नेट प्रॉफिट में 5.9 फीसदी गिरावट दर्ज की है, जो 305.22 करोड़ रुपये रह गया। मुनाफे में आई इस गिरावट की मुख्य वजह सप्लाई चेन में आई अस्थाई रुकावटें और जारी कारोबार में किया गया रणनीतिक निवेश है। हालांकि, इस दौरान कंपनी के रेवेन्यू में शानदार उछाल दर्ज किया गया। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 22.5 प्रतिशत बढ़कर 3,819.36 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कमजोर प्रॉफिट के बावजूद कंपनी के कामकाजी प्रदर्शन में कई पॉजिटिव संकेत दिखे हैं। सुजलॉन ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 506 मेगावॉट की रिकॉर्ड डिलीवरी दर्ज की, जो पिछले साल के मुकाबले 14 फीसदी अधिक है। इसके अलावा, कमिशनिंग में 2.3 गुना का बड़ा उछाल देखा गया और यह 269 मेगावॉट पर पहुंच गई। तिमाही के दौरान कंपनी को करीब 1 गीगावाॉट के नए ऑर्डर भी मिले।

फिलहाल, सुजलॉन एनर्जी का कुल ऑर्डर बुक 6,093 मेगावॉट का है। इसमें टाटा पावर, सनश्योर एनर्जी और वारी ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसमें 84 फीसदी हिस्सेदारी PSU और कमर्शियल एंड इंडस्ट्रियल (C&I) ग्राहकों की है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी के पास 2,322 करोड़ रुपये की मजबूत नेट कैश पोजीशन है।

बता दें कि सिस्टमैटिक्स, डीआर चोकसी, आनंद राठी, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज और मोतीलाल ओसवाल जैसे प्रमुख घरेलू ब्रोकरेज ने सुजलॉन के शेयर को खरीदने की सलाह दी है। कई रिसर्च हाउसेज ने सुजलॉन के लिए 56 रुपये से लेकर 74 रुपये तक के टारगेट प्राइस तय किए हैं। सेंट्रम ब्रोकिंग ने सबसे हाई 74 रुपये का टार्गेट फिक्स किया है, जबकि UBS और Investec जैसे विदेशी ब्रोकरेज ने भी क्रमशः 66 रुपये और 67 रुपये के टारगेट के साथ खरीदारी की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *