ओला इलेक्ट्रिक को लगा तेज का झटका, ईवी की बिक्री में आई भारी गिरावट

मुंबई- देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ रही। वाहन (Vahan) डेटा के मुताबिक इस महीने 29 जुलाई तक सालाना आधार पर इलेक्ट्रिक दोपहिया गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन 68% बढ़कर 1,73,294 यूनिट्स पर पहुंच गई। हालांकि मासिक आधार पर इसमें गिरावट आई है। जून महीने में 1,94,300 यूनिट्स की बिक्री हुई थी यानी इस महीने इनकी बिक्री में 11% की गिरावट आई।

टॉप पोजिशन की बात करें तो टीवीएस मोटर (TVS Motor)का दबदबा बना हुआ है तो ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) की हिस्सेदारी दोपहिया ईवी मार्केट में कम हुई है। मासिक आधार पर गिरावट के बावजूद जुलाई में मई 2025 में 1,05,620 और जून 2025 में 1,11,441 यूनिट्स की तुलना में रजिस्ट्रेशन अधिक रहा। साथ ही लगातार पांचवे महीने बिक्री 1.50 लाख यूनिट्स से अधिक रही।

इस महीने टीवीएस मोटर (TVS Motor) की 47,242 दोपहिया ईवी रजिस्टर्ड हुई और इसके साथ ही कंपनी का मार्केट शेयर 27.3% रहा और टॉप पोजिशन पर बनी हुई है। जून महीने में यह आंकड़ा 24.3% पर था। कॉम्पटीटर्स पर इसकी बढ़त और बढ़ी है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) 38,974 रजिस्ट्रेशन और 22.5% मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही।

एथर एनर्जी 25,907 यूनिट और 14.9% शेयर के साथ तीसरे स्थान पर रही। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) के विडा (Vida) ब्रांड की बाजार हिस्सेदारी 10.7 फीसदी रही। इसने 18,611 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे। ओला इलेक्ट्रिक की जुलाई में बिक्री 11,880 यूनिट्स रजिस्टर हुई, जिससे उसका मार्केट शेयर जून के 8.3% से घटकर 6.9% रह गया। इसके साथ ही दोपहिया ईवी मार्केट की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी रह गई है।

जुलाई में बिक्री के आंकड़ों के हिसाब से ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया ईवी मार्केट की पांचवी सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पास 6.9% मार्केट शेयर है। दोपहिया ईवी मार्केट में इसकी हिस्सेदारी तेजी से कम हुई है क्योंकि मई 2025 में इसके पास 18% और जून 2025 में 18.6% मार्केट शेयर था। कंपनी ने फरवरी 2026 में 4,035 यूनिट्स के रजिस्ट्रेशन से जुलाई में 11,880 यूनिट्स तक पहुंचकर अपने रजिस्ट्रेशन को दोगुने से भी ज्यादा कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *