एक्सिस बैंक को बड़ा झटका, टॉप लेवल के तीन अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

मुंबई- एक्सिस बैंक के तीन सीनियर एग्जेक्यूटिव्स इस्तीफा दे चुके हैं। प्राइवेट सेक्टर में देश के तीसरे सबसे बड़े बैंक में यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है, जब प्राइवेट बैंकों में बड़े पैमाने पर फेरबदल हो रहा है। हाल ही में प्राइवेट सेक्टर में देश के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने एक्सिस बैंक से पुनीत शर्मा को सीएफओ नियुक्त किया है। बंधन बैंक (Bandhan Bank) के सीएफओ राजीव मंत्री ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रेसिडेंट और ग्रुप हेड (इंस्टीट्यूशनल क्लाइंट्स कवरेज) अनिल अग्रवाल, डेट कैपिटल मार्केट टीम को लीड कर चुके विकास शिंदे और ग्रुप हेड (ट्रेडिंग) जिमी तावड़िया ने एक्सिस बैंक से इस्तीफा दिया है। इन्होंने अपना इस्तीफा ऐसे समय में दिया है, जब बैंक अपने कॉरपोरेट बैंकिंग और अन्य टीम में अहम पदों को फिर से ऑर्गेनाइज किया है।

एक्सिस बैंक लगभग दो दशकों से भारत का टॉप रुपया बॉन्ड अरेंजर रहा है और इस साल अब तक रुपया लोन की लीग टेबल में भी पहले स्थान पर है। अनिल अग्रवाल पिछले 20 साल से ज्यादा समय से Axis Bank के साथ जुड़े थे। वे सरकारी संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों और बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ बैंक के रिश्ते संभालते थे। विकास शिंदे भी करीब दो दशक तक बैंक में रहे और डेट कैपिटल मार्केट बिजनेस को आगे बढ़ाने में उनकी बड़ी भूमिका रही। वहीं जिमी तावाडिया साल 2019 में Axis Bank से जुड़े थे और ब्याज दर और विदेशी मुद्रा (Forex) ट्रेडिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *