सीएमआर ग्रीन के आईपीओ को मंदी के बाजार में 97 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

मुंबई-  सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज के आईपीओ को इनवेस्टर्स का जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। बोली लगाने के अंतिम दिन यह आईपीओ 97 गुना सब्सक्राइब हो गया। शेयर बाजार में कमजोर सेंटीमेंट के बावजूद इस इश्यू में निवेशकों ने काफी ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 188.4 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने आईपीओ में प्रति शेयर 182-192 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था।

CMR Green Technologies का आईपीओ 631 करोड़ रुपये का है। कंपनी इश्यू में 2.3 करोड़ शेयर जारी करने वाली है। इसके मुकाबले, 5 जून को 3 बजे तक निवेशकों की तरफ से 223 करोड़ शेयरों की बोली लगाई गई। करीब हर कैटेगरी में इस इश्यू को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स कैटेगरी में यह इश्यू 160 गुना सब्सक्राइब हुआ।

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व शेयरों का कोटा करीब 23 गुना सब्सक्राइब हुआ। क्वालिफायड इंस्टीट्यूशनल बायर्स सेगमेंट में यह इश्यू 180 गुना सब्सक्राइब हुआ। यह आईपीओ ओपन होने के पहले दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था।

सीएमआर ग्रीन टेक्नोलॉजीज फरीदाबाद की कंपनी है। यह एल्युमीनियम एलॉय (इंगट और लिक्विड), जिंक एलॉय और स्टेनलेस स्टील, कॉपर, ब्रास आदि के फर्नेश रेडी स्क्रैप बनाती है। इसके देश में 13 रिसाइक्लिंग प्लांट्स हैं। इसने बड़ा प्रोक्योरमेंट नेटवर्क बनाया है, जिसमें भारत के अलावा एशिया, यूरोप, अमेरिका, अफ्रीका और मिडिलईस्ट के देश शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *