ओयो का आईपीओ जल्द आएगा, सेबी से मिली मंजूरी, 6,650 करोड़ रुपये जुटाएगी

मुंबई– ट्रेवल टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म (Prism) को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है। इससे कंपनी जल्द ही आईपीओ लाने में सफल होगी। कंपनी इश्यू के जरिये 6,650 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसका मार्केट कैप करीब 8 अरब डॉलर यानी 75,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

प्रिज्म अब जल्द ही अपना ‘अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस’ (UDRHP-1) दाखिल करेगी। यह दस्तावेज जमा होने के बाद करीब 21 दिनों तक आम जनता और एक्सपर्ट्स के कमेंट्स के लिए उपलब्ध रहेगा। सूत्रों का कहना है कि प्रिज्म इस अपडेटेड डॉक्यूमेंट को जुलाई 2026 की शुरुआत तक सेबी के पास सबमिट करने की योजना बना रही है।

ओयो की पैरेंट कंपनी प्रिज्म ने बेहद सूझबूझ के साथ आगे कदम बढ़ाए थे। कंपनी ने दिसंबर 2025 के आखिर में सेबी के पास ‘कॉन्फिडेंशियल रूट’ का इस्तेमाल करते हुए अपने ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। इससे ठीक पहले, 20 दिसंबर 2025 को हुई एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग में कंपनी के शेयरधारकों ने इक्विटी शेयरों के नए इश्यू के जरिए ₹6650 करोड़ जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

हालांकि सेबी की तरफ से अप्रूवल मिल चुका है, लेकिन कंपनी आईपीओ को बाजार में उतारने की जल्दबाजी में नहीं है। मैनेजमेंट फिलहाल शेयर बाजार के मौजूदा सेंटिमेंट्स, लिक्विडिटी और लिस्टिंग की सही टाइमलाइन का बारीकी से आकलन कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *