कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो का सिलिंडर 11 रुपये बढ़ा

मुंबई- कॉमर्शियल सिलेंडर सोमवार से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है। दिल्ली में ये 3113.50 रुपए में मिल रहा है। 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में 11 रुपए का इजाफा किया गया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस सिलेंडर की कीमत 821.50 रुपए हो गई है।

कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से रेस्टोरेंट मालिकों का खर्च बढ़ेगा। ऐसे में वे चाय, नाश्ते और थाली महंगी कर सकते हैं। शादियों की कैटरिंग भी महंगी हो सकती है। FTL सिलेंडर की कीमत 11 रुपए बढ़कर ₹821.50 हो गई है। पहले इसकी कीमत ₹810.50 थी।

FTL सिलेंडर को छोटू सिलेंडर भी कहते हैं जिसे कोई भी बिना एड्रेस प्रूफ के ले सकता है। इनका ज्यादातर इस्तेमाल प्रवासी मजदूर, छात्र या छोटे दुकानदार करते हैं। इसी 5 किलो वाले छोटे सिलिंडर को रेगुलर कनेक्शन के साथ लेने पर इसके दाम ₹339 पर स्थिर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *