वेदांता में 100 शेयर के बदले मिलेगा 500 शेयर, मई से लागू, यह है इसका कारण

मुंबई- अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता का शेयर 1 मई की रिकॉर्ड डेट से पहले लगातार चर्चा में बना हुआ है। इस दिन कंपनी 5 हिस्सों में बंटेगी। बाजार को इस डिमर्जर से वैल्यू अनलॉकिंग की उम्मीद है। इस डिमर्जर के बाद मौजूदा वेदांता कंपनी लिस्टेड बनी रहेगी। वहीं, इसके चार बड़े बिजनेस अलग-अलग कंपनियों में बांटे जाएंगे। यानी पूरी ग्रुप स्ट्रक्चर बदलकर पांच अलग-अलग लिस्टेड कंपनियां बन जाएंगी।

वेदांता, वेदांता एल्यूमिनियम, वेदांता पावर, वेदांता ऑयल एंड गैस और वेदांता स्टील एंड आयरन ओर। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे अहम तारीख 1 मई 2026 है, जिसे रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। इस दिन जिन निवेशकों के पास वेदांता के शेयर होंगे, वही नई कंपनियों के शेयर पाने के हकदार होंगे।

भारत में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है, इसलिए इस लाभ के लिए 29 अप्रैल तक शेयर खरीदना जरूरी है। 30 अप्रैल एक्स-डेट होगी, यानी इस दिन के बाद खरीदे गए शेयरों पर डिमर्जर का फायदा नहीं मिलेगा।

डिमर्जर 1:1 के अनुपात में होगा। यानी आपके पास वेदांता का 1 शेयर है, तो आपको नई बनने वाली हर कंपनी में 1-1 शेयर मिलेगा। हालांकि कुल शेयर बढ़ जाएंगे, लेकिन कुल वैल्यू अलग-अलग कंपनियों में बंट जाएगी। Nuvama का अनुमान है कि रिकॉर्ड डेट के बाद 4 से 8 हफ्तों में लिस्टिंग पूरी हो सकती है। यानी मई के अंत से जुलाई की शुरुआत के बीच नई कंपनियां बाजार में आ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *