नीतीश कुमार को 58 कमांडों का घेरा, Z+ सुरक्षा और दिल्ली में शाही ठिकाना मिला

मुंबई-बिहार के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को दिल्ली में बंगला नंबर- 9 आवंटित कर दिया गया है। राज्यसभा सांसद के तौर पर नीतीश कुमार साधारण घर में नहीं, बल्कि दिल्ली के टाइप-8 कैटेगरी वाले एक आलीशान बंगले में रहेंगे। इस बंगले की खासियत ये है कि इसमें तमाम आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।

नीतीश कुमार की सुरक्षा भी दिल्ली पुलिस या स्थानीय प्रशासन के हाथ में नहीं, बल्कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के हाथों में होगी। नीतीश कुमार राज्यसभा के विशेष सत्र में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगे। उनके दिल्ली पहुंचने से पहले सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। सुरक्षा, कमांडो घेरा और आलीशान बंगला उनके सियासी प्रभाव की कहानी कहने के लिए काफी हैं।

नीतीश की सुरक्षा इतनी कड़ी होगी कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। येलो बुक और ब्लू बुक के कड़े नियमों के मुताबिक नीतीश कुमार के चारों तरफ 58 कमांडों का घेरा होगा। उसके अलावा जेड प्लस सिक्योरिटी ऐसी होगी, जिसे पार करना किसी के लिए कठिन होगा। इसके अलावा उनके आवास के आस- पास 10 सशस्तर स्थायी गार्ड तैनात होंगे। उसके अलावा 6 पीएसओ चौबीसों घंटे उनके साये की तरह साथ रहेंगे। उनके साथ 24 जवान दो एस्कॉर्ड गाड़ियों में ड्यूटी के लिए तैनात रहेंगे।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा के बड़े तामझाम की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ पुलिसकर्मी को इंचार्ज बनाया गया है। आवास पर आने- जाने वाले की जांच के लिए 6 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। उसके अलावा 5 वॉचर्स दो अलग- अलग शिफ्टों में सभी गतिविधि पर पैनी नजर रखेंगे। उनके वाहनों के लिए 6 प्रशिक्षित ड्राइवर 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

नीतीश कुमार दिल्ली में बैठे- बैठे बिहार पर भी नजर रखेंगे। जेडीयू सरकार में हिस्सेदार है। विकास योजनाओं के साथ बिहार के मुख्यमंत्री के काम काज पर भी उनकी नजरें रहेंगी। हालांकि, आरजेडी की ओर से पूर्व में भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को बीजेपी ने हाईजैक कर लिया है। बीजेपी जेडीयू को समाप्त करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *