डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 साल की सबसे बड़ी तेजी, 1.8 पर्सेंट की आई तेजी
मुंबई- विदेशी बाजारों में बैंक्स के अपने ग्राहकों को FORWARD HEDGES बेचने पर RBI की रोक से रुपये में जोरदार रिकवरी आई। डॉलर के मुकाबले रुपये का भाव 2 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 93 रुपये के नीचे आया। रुपया US डॉलर के मुकाबले 92.83 के पीक पर पहुंच गया, जो पिछले सेशन में 95.21 के रिकॉर्ड लो से तेज़ी से वापस आया और अंत में यह 1.8% बढ़कर 93.10 पर बंद हुआ। यह पिछले 13 वर्षों में सबसे बड़ी तेजी एक दिन की है।
बैंक अपनी लॉन्ग डॉलर पोजीशन घटा रहे हैं। RBI ने बैंक को FX पोजीशन $100 Mn तक घटाने का आदेश दिया है। पिछले शुक्रवार को बैंकों की FX पोजीशन पर लिमिट लगाई थी। RBI ने FX पोजीशन को प्रभावी बनाने के लिए नए नियम जारी किए। RBI ने बुधवार को नए नियम जारी किए।
रेसिडेंट/नॉन रेसिडेंट को NDF डेरिवेटिव ऑफर करने की इजाजत नहीं है। बैंक सिर्फ हेजिंग के लिए डेरिवेटिव FX कॉन्ट्रैक्ट ऑफर कर सकते हैं। सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक NDF मार्केट में ऑफ-सेटिंग पोजीशन ना लें। कैंसिल होने पर FX डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट फिर से बुक करने की इजाजत नहीं दें।
डीलर्स के मुताबिक RBI के नए नियमों से लिक्विडिटी घटी है । नए नियमों से रुपए में मजबूती क्योंकि बैंक पोजीशन बेच रहे है। RBI ने रुपये में सट्टेबाजी के जोश को रोकने और उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए कई स्ट्रेटेजिक कदम उठाए हैं। असली रिस्क कम करने वाले तरीकों के लिए मार्केटप्लेस को प्राथमिकता देकर, सेंट्रल बैंक इस सिद्धांत को मज़बूत कर रहा है कि करेंसी होल्डिंग्स को फाइनेंशियल जोखिम के खिलाफ एक बचाव के तौर पर काम करना चाहिए।

