आरके दमानी के इस शेयर में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.60 लाख
मुंबई- ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने डीमार्ट के शेयर पर ‘हाई कन्विक्शन आउटपरफॉर्म’ की रेटिंग बरकरार रखते हुए इसमें करीब 60% तक तेजी की संभावना जताई है। CLSA ने एवेन्यु सुपरमार्ट्स के शेयर के लिए 6,185 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो इसके पिछले 3,903.2 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले लगभग 58.5% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का आक्रामक स्टोर विस्तार आने वाले समय में ग्रोथ का सबसे बड़ा ड्राइवर साबित होगा।
CLSA की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने पिछले तीन दिनों में 9 नए स्टोर खोले हैं, जिससे कुल स्टोर संख्या बढ़कर 481 हो गई है। वित्त वर्ष के दौरान अब तक कंपनी 66 नए स्टोर खोल चुकी है, जबकि शुरुआती अनुमान 60 स्टोर का था। यानी कंपनी ने अपने टारगेट से करीब 10% ज्यादा विस्तार किया है।
मार्च तिमाही (Q4) में ही कंपनी ने 39 नए स्टोर खोले हैं, जो पिछले साल इसी अवधि में खुले 28 स्टोर से काफी ज्यादा है। कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन ने भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है। दिसंबर तिमाही में एवेन्यु सुपरमार्ट्स का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़कर ₹856 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उसका रेवेन्यू भी इस दौरान 3.3 प्रतिशत बढ़कर 18,101 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
हालांकि ब्रोकरेज हाउस की राय पूरी तरह एक जैसी नहीं है। डीमार्ट के शेयर को कवर करने वाले कुल 29 एनालिस्ट्स में 10 ने इस शेयर को ‘Buy’ की रेटिंग दी है। 11 ने ‘होल्ड’ की रेटिंग दी है। वहीं 8 ने इस शेयर को ‘Sell’ की रेटिंग दी है

