इस शेयर की लिस्टिंग हुई खराब, 519 का शेयर 466 पर लिस्ट, 28 फीसदी का घाटा
मुंबई-टोल मैनेजमेंट और कई सेक्टर्स को मैनपावर मुहैया कराने वाली इवोविजन आईपीओ निवेशकों को लिस्टिंग गेन नहीं दे पाई। आज इसके शेयरों की भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। आईपीओ के तहत ₹519 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। BSE पर इसकी ₹466.00 और NSE पर ₹467.70 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि आईपीओ निवेशकों की करीब 10% पूंजी ही घट गई।
आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर टूट गए। टूटकर BSE पर यह ₹372.80 (Innovision Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद भी हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 28.17% घाटे में हैं।
इनोविजन का ₹319 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 10-17 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 3.46 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 14.30 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 8.60 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 0.60 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹255 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं।

