इन शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.85 लाख रुपये से ज्यादा

मुंबई- बाजार में पिछले हफ्ते आई तेज गिरावट के बाद अब थोड़ी मजबूती देखने को मिल रही है। इस बीच ब्रोकरेज फर्म JM Financial Institutional Securities ने कुछ ऐसे स्टॉक्स पर भरोसा जताया है जिनमें हालिया करेक्शन के बावजूद आगे अच्छी तेजी की संभावना है। इन शेयरों में करीब 25% से 85% तक फायदा मिल सकता है।

JM Financial ने कहा, Polycab India का शेयर 9,000 रुपये तक जा सकता है। इसे खरीद सकते हैं। मौजूदा स्तर से इसमें 25 फीसदी से ज्यादा का फायदा मिल सकता है। मार्च तिमाही का प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रह सकता है, जिसकी वजह भू-राजनीतिक तनाव और ऊंचा बेस है।

Tilaknagar Industries को भी खरीदने की सलाह है। इसका मानना है कि यह शेयर 550 रुपये तक जा सकता है। यानी अब के भाव से इसमें 24.7 फीसदी की तेजी आ सकती है। Pernod Ricard से Imperial Blue ब्रांड के अधिग्रहण के बाद कंपनी को व्हिस्की सेगमेंट में बड़ी एंट्री मिली है। इससे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और बाजार हिस्सेदारी दोनों में बढ़ोतरी होगी।

ब्रोकरेज हाउस ने कहा, जोमैटो की मूल कंपनी इटरनल में निवेशकों को 85 फीसदी से ज्यादा मुनाफा मिल सकता है। यह शेयर आगे 400 रुपये तक जा सकता है। हाल में स्टॉक अपने हाई लेवल से करीब 40% गिर चुका है, लेकिन ब्रोकरेज का मानना है कि गिरावट जरूरत से ज्यादा हुई है। फूड डिलीवरी और Blinkit क्विक कॉमर्स बिजनेस में आगे भी मजबूत ग्रोथ की संभावना है। इससे कंपनी लंबी अवधि में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *