महाभियोग से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दांव, पांच राज्यों में चुनाव घोषित

मुंबई- भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में दो फेज में वोटिंग होगी, वहीं असम और केरल में एक फेज में मतदान होंगे। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी एक फेज में वोटिंग होगी। असम, केरल 9 अप्रैल को मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को मदतान होगा। नतीजे 4 मई को घोषित होंगे।

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि, चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने बताया क‍ि इस बार 100 फीसदी वेबकास्‍ट‍िंग होगी यानी हर बूथ पर कैमरे लगाए जाएंगे। हर वोटर कैमरे की नजर में होगा। आयोग ने मतदाता सूची (SIR) के लिए शानदार काम करने वाले बीएलओ (BLOs) की सराहना की है।

असम में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, केरल में एक चरण में 9 अप्रैल को चुनाव, पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को । बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

यह ऐलान ऐसे समय में हुए हैं जब पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की विधानसभाओं का कार्यकाल मई-जून 2026 में खत्म हो रहा है। 7 मई को पश्चिम बंगाल की विधानसभा, 10 मई 2026 को तमिलनाडु, 20 मई को असम, 23 मई को केरल और 15 जून 2026 को पुडुचेरी की खत्म हो रही है। चुनाव आयोग ने पिछले हफ्तों में सभी जगहों का दौरा पूरा किया था।

पश्चिम बंगाल में TMC बनाम बीजेपी का मुकाबला, तमिलनाडु में DMK बनाम ADIMK, केरल में LDF बनाम UDF, असम में बीजेपी बनाम कांग्रेस-गठबंधन और पुडुचेरी में भी सत्ता परिवर्तन की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *