इन पांच शेयरों को खरीदने की सलाह, एक लाख का निवेश बनेगा 1.50 लाख रुपये
मुंबई-अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध का तगड़ा झटका भारतीय शेयर बाजारों को भी लग रहा है। बीते 5 सेशन में भारतीय बाजार 5.5% फीसदी से ज्यादा टूट गए। इसमें निवेशकों के करीब 19 लाख करोड़ रुपये डूब गए। युद्ध को लेकर अभी अश्चितता बनी हुई है।
इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मिरै एसेट शेयरखान (Mirea Asset Sharekhan) के मुताबिक, भारी उतार-चढ़ाव वाले इस बाजार में लंबी अवधि के नजरिए से निवेश की स्ट्रैटेजी बनानी चाहिए। ब्रोकरेज ने पांच शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। इन शेयरों में Cummins India, LTF, Bank of India, Godrej Consumer Products, Emami में खरीदारी की सलाह दी है। ये स्टॉक्स अगले एक साल में 51 फीसदी तक का तगड़ा अपसाइड दिखा सकते हैं।
Cummins India को खरीदने के सलाह दी गई है। यह शेयर 5,550 रुपये तक जा सकता है। अभी 4,753 रुपये पर है। यानी इसमें 17 पर्सेंट तक का मुनाफा मिलने की उम्मीद है। एलटीएफ का शेयर 345 रुपये तक जाने की उम्मीद है। इसका अभी का भाव 265 रुपये है। यानी एक लाख का अब का निवेश आगे 1.30 लाख रुपये बन सकता है।
ब्रोकरेज हाउस ने बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों को भी खरीदने की सलाह दी है। यह अभी 154 रुपये पर है और आगे इसके 190 रुपये तक जाने की उम्मीद जताई गई है। यानी यहां से 23 पर्सेंट का रिटर्न मिलने की संभावना है। गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट के शेयर में 36 फीसदी का फायदा मिल सकता है। यह अभी 1,052 रुपये पर है और आगे 1,432 रुपये तक जाने की उम्मीद है।
एफएमसीजी कंपनी इमामी के शेयरों में भी जमकर गिरावट आई है और यह अब 428 रुपए पर आ गया है। आगे यह 645 रुपये तक जा सकता है। इस आधार पर इसमें एक लाख का निवेश 1.51 लाख रुपये बन सकता है यानी 51 पर्सेंट के फायदे की उम्मीद है।

