अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 35 करोड़ की जमीन खरीदी
मुंबई- द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के साथ महान अभिनेता अमिताभ बच्चन का संबंध और मजबूत हुआ है। उन्होंने HoABL से अयोध्या में ₹35 करोड़ में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। इस लेनदेन को एबी कार्प लि. के प्रबंध निदेशक राजेश यादव द्वारा संपन्न किया गया।
यह जमीन अयोध्या में सरयू नदी के तट पर स्थित HoABL की 75 एकड़ की लक्ज़री भूमि परियोजना ‘द सरयू’ के पास स्थित है। जनवरी 2024 में श्री बच्चन HoABL की परियोजना द सरयू के पहले नागरिक बने थे। यह नया निवेश HoABL के पारदर्शी भूमि-स्वामित्व मॉडल और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण की अवधारणा पर श्री बच्चन के विश्वास को और मजबूत करता है। साथ ही यह अयोध्या के तेजी से उभरते उच्च-क्षमता वाले निवेश गंतव्य के रूप में उनके भरोसे को भी दर्शाता है। यह HoABL के माध्यम से अयोध्या में उनका तीसरा निवेश है, जो HoABL पर उनके निरंतर विश्वास और अयोध्या के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सरकार द्वारा संचालित आधारभूत ढांचा विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और बड़े पैमाने पर हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के कारण अयोध्या तेजी से भारत के सबसे महत्वपूर्ण आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और रियल एस्टेट केंद्रों में से एक बन रही है। पर्यटन में लगातार वृद्धि और उच्च स्तरीय नागरिक सुविधाएं इसे दीर्घकालिक भूमि निवेश के लिए आकर्षक बना रही हैं।
सरकारी अनुमान के अनुसार, मंदिर निर्माण से पहले अयोध्या में सालाना लगभग 5.75 करोड़ श्रद्धालु आते थे, जबकि जनवरी से जून 2025 के बीच यह संख्या बढ़कर 23 करोड़ तक पहुंच गई। अनुमान है कि 2025 के अंत तक लगभग 50 करोड़ लोग अयोध्या का दौरा किए हैं।
द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा के चेयरमैन श्री अभिनंदन लोढ़ा ने कहा, “श्री बच्चन का यह निवेश भूमि को एक पीढ़ीगत संपत्ति के रूप में देखने की हमारी साझा सोच को दर्शाता है, जो दीर्घकाल में मूल्य को सुरक्षित रखती है। अयोध्या में आस्था पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है। HoABL में हम भूमि को केवल संपत्ति नहीं बल्कि एक विरासत मानते हैं। अयोध्या में यह विरासत और भी गहरा अर्थ रखती है एक ऐसी ‘विरासत’ जहां आस्था और उत्तराधिकार का संगम होता है। मजबूत आधारभूत ढांचा और सार्वजनिक निवेश के समर्थन से अयोध्या दीर्घकालिक भूमि स्वामित्व और स्थायी मूल्य सृजन के लिए एक महत्वपूर्ण गंतव्य बन रही है।”
श्री बच्चन ने HoABL की ‘सोल डे अलीबाग’ परियोजना में भी 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदकर निवेश किया था। इस परियोजना में बॉलीवुड सितारे कृति सेनन और कार्तिक आर्यन ने भी निवेश किया है। HoABL के विभिन्न प्रोजेक्ट्स में 65% से अधिक ग्राहक देश की अग्रणी BFSI, फार्मा और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के CEO और CXO साथ ही प्रमुख बॉलीवुड हस्तियां और अन्य सेलिब्रिटीज़ हैं।

