आईफोन के नाम पर मिला नकली फोन, कंज्यूमर आयोग ने अमेजन और विक्रेता को रिफंड का आदेश

मुंबई- बंगलूरू में एक ग्राहक ने अमेजन ( Amazon ) से iPhone ऑर्डर किया, लेकिन जब उसे इस्तेमाल किया तो पता चला नकली फोन है। ग्राहक ने अब कंज्यूमर कमीशन ने अमेजन और विक्रेता Appario Retail को पूरा पैसा वापस करने का आदेश दिया है।

ग्राहक अशोक भट्‌ट ने 9 अप्रैल 2023 को अमेजन पर एक ब्लैक iPhone 14 Pro Max ऑर्डर किया था, जिसकी कीमत 1.3 लाख रुपये थी। 11 अप्रैल को जब उन्हें पैकेज मिला, तो उन्होंने पाया कि फोन इस्तेमाल किया हुआ था और असली नहीं लग रहा था। उन्होंने तुरंत रिफंड की मांग की। शुरुआत में अमेजन ने ग्राहक को तीन दिन इंतजार करने को कहा। बाद में उन्होंने माफी मांगी और प्रोडक्ट वापस लेने की बात कही। लेकिन, अमेजन और Appario Retail का कहना था कि भट ने गलत सामान वापस भेजा है। ग्राहक ने दोनों कंपनियों को कानूनी नोटिस भेजा  लेकिन कोई खास जवाब नहीं मिला। अमेजन ने कहा कि असली प्रोडक्ट वापस नहीं आया। इसके बाद भट ने 10 जुलाई को कंज्यूमर कंप्लेंट दर्ज कराई और अपने पैसे वापस मांगे।

हरियाणा की कंपनी Appario Retail ने अपनी सफाई में कहा कि अमेजन ने एक अधिकृत एजेंट के जरिए डिलीवरी कराई थी। उनका कहना था कि यह डिलीवरी से जुड़ी समस्या है, जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी। वहीं अमेजन ने कहा कि यह ऑर्डर Appario से किया गया था, जो एक स्वतंत्र विक्रेता है।

उन्होंने बताया कि बिल भी Appario ने ही जारी किया था, जिससे साफ होता है कि बिक्री सीधे ग्राहक और Appario के बीच हुई थी। अमेजन के अनुसार पेमेंट भी सीधे Appario को एक अलग खाते से हुआ था, अमेजन के खातों से नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *