आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की इस कंपनी के शेयर ने किया मालमाल

मुंबई- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी नेता एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। नायडू की नेटवर्थ 931 करोड़ रुपये है। इतनी संपत्ति के साथ वह भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। चंद्रबाबू नायडू एक कंपनी के फाउंडर हैं। इसके शेयरों ने एक साल में निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है।

चंद्रबाबू नायडू जिस कंपनी के फाउंडर हैं, उसका नाम हेरिटेज फूड्स लिमिटेड (Heritage Foods Ltd) है। मंगलवार को इस कंपनी के शेयर में 0.30% की तेजी आई। इस तेजी के साथ इस कंपनी का शेयर 484.15 रुपये पर बंद हुआ। इस कंपनी में चंद्रबाबू नायडू के परिवार की 35.71% हिस्सेदारी है।

इस साल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी इनकी पार्टी टीडीपी को जबरदस्त बहुमत मिला था। चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बन गए और उनकी पार्टी केंद्र में एनडीए में शामिल हो गई। चुनाव के दौरान ही इनकी कंपनी के शेयर में तेजी आने लगी थी।

मुख्यमंत्री बनने के बाद इनकी कंपनी के शेयर रॉकेट बन गए थे। हालांकि इनमें तेजी कुछ दिनों पहले से ही आने लगी थी। 23 मई को कंपनी के शेयर की कीमत 354.50 रुपये थी। इसके बाद जो इसमें तेजी आई, वह 10 जून को जाकर रुकी। 23 मई को जहां यह शेयर 354.50 रुपये पर था, 10 जून को यह 695 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद कीमत में उतार-चढ़ाव जारी रहा।

इस कंपनी के शेयर ने एक साल में निवेशकों को 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक जनवरी 2024 को शेयर की कीमत 304.35 रुपये थी। अब 484.15 रुपये है। ऐसे में इस शेयर ने एक साल में 59 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि पिछले 6 महीने की बात करें तो इसके शेयर में 13.44 फीसदी की गिरावट आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *