आईआरसीटीसी की वेबसाइट दिसंबर में तीसरी बार हुई डाउन, ग्राहक परेशान
मुंबई- भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग पोर्टल IRCTC का वेबसाइट और मोबाइल ऐप मंगलवार को फिर से डाउन हो गया। इस महीने यह तीसरा मौका है जब वेबसाइट को आउटेज से गुजरना पड़ा है। इससे पहले 26 दिसंबर को वेबसाइट और ऐप में दिक्कत आई थी।
नॉर्मल टिकट बुकिंग के साथ तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान IRCTC का वेबसाइट अक्सर डाउन हो जाता है। आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म डाउन-डिटेक्टर के मुताबिक, सुबह 9:51 बजे से लोगों ने शिकायत दर्ज करना शुरू कर दिया था। 10:21 बजे तक करीब 1300 लोगों ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, वेबसाइट पर 46%, ऐप पर 42% और स्टेशन वाले टिकटिंग पर 12% लोगों को IRCTC डाउन मिला। इसके बाद, सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने अपनी नाराजगी भी जाहिर की। करीब 1300 यूजर्स ने IRCTC डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज की। टिकट बुकिंग के दौरान वेबसाइट के डाउन होने पर कुछ भी अपडेट नहीं हो पाता है।
IRTC की वेबसाइट पर परेशानी के चलते यूजर्स ने सोशल मीडिया का रुख किया। लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस समस्या के बारे में खूब पोस्ट किए और IRCTC के खिलाफ खूब आक्रोश दिखाया और इसकी आलोचना की। इससे पहले 9 दिसंबर को भी डाउन हो गई थी। IRCTC ने इसका कारण मेंटेनेंस को बताया था।

