ऑटोमोबाइल की खुदरा बिक्री अगस्त में 8 फीसदी से ज्यादा बढ़ी
मुंबई- अगस्त महीने में रिटेल ऑटोमोबाइल सेल में 8.31% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। ऑटोमोबाइस डीलर्स बॉडी फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार अगस्त महीने में कुल व्हीकल रिटेल सेल्स की संख्या 15,21,490 यूनिट्स रही, जबकि अगस्त 2021 में रिटेल बिक्री की संख्या 14,04,704 रही थी।
इसके अलावा पैसेंजर व्हीकल रिटेल सेल की संख्या 2,74,448 रही जो कि पिछले साल अगस्त महीने में 2,57,672 रही थी। यानी कि पैसेंजर व्हीकल रिटेल बिक्री में 6.51% की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
इस साल अगस्त महीने में सालाना आधार पर टू व्हीलर रिटेल बिक्री 8.52%बढ़ी है। टू व्हीलर सेगमेंट में रिटेल बिक्री 10,74,266 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल इस महीने में 9,89,969 रही थी। थ्री व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो अगस्त महीने में 83.14% की तेजी देखने को मिली है। थ्री व्हीलर सेगमेंट में 56,313 यूनिट्स बिकी हैं, जो कि पिछले साल इसी महीने में 30,748 यूनिट्स थी।
कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में अगस्त महीने में 24.12% की तेजी रही और इस महीने 67,158 यूनिट्स बिकी। वहीं पिछले साल इसी महीने 54,107 यूनिट्स बिकी थी। FADA के प्रेसिडेंट मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि अगस्त महीने के आंकडे़ उम्मीद से कम रहे। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के अगस्त महीने से इस साल अगस्त महीने के आंकड़ों की तुलना करें तो कुल रिटेल सेल में 7% की गिरावट देखने को मिली है।

