268 पॉइंट्स की नीचे 60,084 पर सेंसेक्स, नायका का शेयर 5% टूटा

मुंबई- शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 268 पॉइंट्स नीचे 60,084 पर कारोबार कर रहा है। आज सेंसेक्स 61 अंक नीचे 60,291 पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 24 शेयर्स में गिरावट है। 6 शेयर्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

कल बंपर लिस्टिंग करने वाले नायका का शेयर आज 5% टूट कर 2,095 रुपए पर पहुंच गया है। निवेशकों ने इसमें मुनाफा वसूली की है। इसके साथ ही इसका मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे हो गया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 17,967 पर खुला था। इस समय यह 61 पॉइंट्स की गिरावट के साथ 17,955 पर रहा है। इसका बैंक इंडेक्स आधा पर्सेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी मिड कैप और निफ्टी फाइनेंशियल भी नीचे कारोबार कर रहा है।

निफ्टी के प्रमुख शेयर्स में टाइटन, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और हिंडालको बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। गिरावट वाले शेयर्स में ONGC, टेक महिंद्रा, विप्रो, HDFC और डिवीज लैब हैं। सेंसेक्स में बढ़ने वाले शेयर्स में टाइटन, मारुति, टाटा स्टील हैं। सबसे ज्यादा गिरावट टेक महिंद्रा में है जो 1.75% है। एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, SBI जैसे शेयर्स में 1% की गिरावट है।

इससे पहले कल बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 80 पॉइंट्स (0.13%) गिरकर 60,352 पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक (0.15%) गिरकर 27,080 पर बंद हुआ था। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.21% टूटकर बंद हुआ था। पिछले हफ्ते यह शेयर एक दिन में ही 10% टूट गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *