केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार को वोडाफोन ने दी धमकी
मुंबई- केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल को वोडाफोन आइडिया से पेमेंट न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। संजीव सान्याल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है।
संजीव सान्याल ने कुछ समय पहले अपना वोडाफोन आइडिया का सिम किसी और कंपनी में पोर्ट करा लिया था। उसके बाद से वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर से लगातार उनको धमकी मिल रही है। वोडाफोन आइडिया उनसे बकाए पेमेंट की मांग कर रही थी। जबकि सान्याल का कहना है कि उनके ऊपर एक भी रुपए का कोई पेमेंट बकाया नहीं है।
सान्याल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर दिन हमें वोडाफोन आइडिया कस्टमर केयर से फोन आता है। इस उत्पीड़न के खिलाफ अब ट्राई और टेलीकॉम मंत्रालय का सहारा लेंगे। उन्होंने सवाल किया कि अगर उनके साथ ऐसा हो रहा है तो आम लोगों के साथ इस दिक्कत को आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनको जो कॉल आते हैं उसके जरिए बुहत ही बुरे तरीके से व्यवहार किया जाता है। साथ ही यह एक तरह से धमकी वाला कॉल होता है। इसमें पेमेंट नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जाती है।
सान्याल ने कहा कि इस तरह के कॉल से हम यह अंदाजा लगा सकते हैं कि आम लोगों को किस तरह से टेलीकॉम कंपनियां डराती होंगी। उनका कहना है कि वोडाफोन आइडिया कभी 938 रुपए मांगती है तो कभी 146 रुपए का पेमेंट मांगते हैं। वोडाफोन आइडिया के सीनियर मैनेजमेंट ने उन्हें बताया कि इस पूरे मामले को सुलझा लिया गया है। पर सान्याल कहते हैं कि यह केवल मेरे तक मामला नहीं है। हम इसकी तह तक जाएंगे और हर किसी के लिए सुलझाना चाहते हैं।
एक दूसरे मामले में राजस्थान सरकार ने वोडाफोन आइडिया पर 27 लाख रुपए का फाइन लगाया है। यह फाइन डाटा लीक मामले में लगाया गया है। राजस्थान सरकार ने कहा कि वोडाफोन आइडिया को 27 लाख रुपए की पेनाल्टी एक महीने में चुकानी होगी। अन्यथा उसे ब्याज देना होगा। दरअसल एक ग्राहक का सिम कार्ड टूट गया था। उसने डुप्लीकेट सिम कार्ड के लिए कंपनी के पास आवेदन दिया।
इसी बीच जिस व्यक्ति को सिम कार्ड जारी किया गया, उसने उस सिम का उपयोग कर पुराने ग्राहक के खाते से 68 लाख रुपए निकाल लिया। यह खाता ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी वाला था। 5 दिन के बाद पुराने ग्राहक ने जब सिम को एक्टिवेट किया तो उसे पैसा निकाले जाने का मैसेज मिला। उसने इस बारे में पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद 44 लाख रुपए बरामद कर लिया।

