भारत के लोग UPI से बुकिंग कर सकते हैं बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट

मुंबई- दुबई घुमने वाले भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की जा रही है। मशहूर पर्यटन स्थल यूएई का पहला ऐसा आकर्षण बन गया है, जिसने ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई पेमेंट स्वीकार करना शुरू किया है। NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) ने कहा, यात्री अब UPI पेमेंट के जरिए एट द टॉप, बुर्ज खलीफा की ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) की अंतरराष्ट्रीय शाखा NIPL ने बताया कि यह सुविधा ‘नियोपे’ और ‘एमार एंटरटेनमेंट’ के साथ साझेदारी में शुरू की गई है। अब भारतीय पर्यटक UAE जाने से पहले ही बुर्ज खलीफा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर UPI से टिकट और दूसरे अनुभवों की बुकिंग कर सकते हैं। मतलब दूसरी चीजों की बुकिंग भी UPI के जरिए हो सकेगी।

इसके लिए वे अपने UPI वाले किसी भी पेमेंट ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए अलग से कोई स्पेशल UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं करना होगा। यह नई सुविधा एनआईपीएल और नियोपे की पहले से चल रही साझेदारी का ही विस्तार है।

साल 2022 में UAE में QR Code जरिए UPI पेमेंट शुरू होने के बाद से भारतीय यात्री नियोपे के नेटवर्क से जुड़े दुकानदारों के यहां UPI से भुगतान कर रहे हैं। अब इस नई सुविधा के साथ UPI का इस्तेमाल ऑनलाइन बुकिंग के लिए भी किया जा सकेगा। कंपनी का कहना है कि यह पहल भारत और UAE के बीच आसान और भरोसेमंद डिजिटल पेमेंट की बढ़ती जरूरत को पूरा करेगी और दोनों देशों के बीच डिजिटल पेमेंट सिस्टम को और मजबूत बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *