इंडो एमआईएम में केवल पांच दिन में ही निवेशकों को मिल गया 45 फीसदी रिटर्न

मुंबई- Indo-MIM की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री से निवेशक गदगद हैं। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी का शेयर बीएसई पर 703 रुपये और एनएसई पर 700 रुपये पर लिस्ट हुआ। 3,811 करोड़ रुपये का आईपीओ 98.47 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

कंपनी का आईपीओ 23 जुलाई को खुला था और 27 जुलाई को बंद हुआ था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में यह 296.13 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन-इन्स्टीट्यूशनल इन्वेस्टर (NII) सेगमेंट में इसे 50.63 गुना बोलियां मिली थी जबकि रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर कैटेगरी में इसे 6.67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।

लिस्टिंग के बाद कंपनी का शेयर 725.15 रुपये तक हाई गया। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 35,073.53 करोड़ रुपये है। 1996 में स्थापित Indo-MIM मेटल इंजेक्शन मोल्डिंग (MIM) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके प्रिसिजन इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली दुनिया की प्रमुख कंपनियों में से एक है। कंपनी मोल्ड डिजाइन, टूलिंग, मशीनिंग, फिनिशिंग और असेंबली समेत एंड-टू-एंड मैन्युफैक्चरिंग क्षमताएं देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *