जियो फाइनेंशियल अब बीमा सेक्टर में करेगी एंट्री, आलियांज के साथ साझेदारी

मुंबई- जियो फाइनेंशियल सर्विसेज एलियांज यूरोप (Allianz Europe) के साथ 50:50 हिस्सेदारी में एक ज्वाइंट वेंचर कंपनी खोलने के लिए समझौता किया है। इस साझेदारी के जरिए दोनों कंपनियां भारत के जनरल इंश्योरेंस बाजार में प्रवेश करेंगी। इस कदम से जियो फाइनेंशियस की फाइनेंशियल सर्विसेज के क्षेत्र में मौजूदगी और मजबूत होगी।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा, यह ज्वाइंट वेंचर जरूरी कानूनी और नियामकीय मंजूरियां मिलने के बाद अपना कारोबार शुरू करेगा। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह ट्रांजैक्शन किसी रिलेटेड पार्टी के साथ नहीं है। हालांकि अभी का ऐलान सिर्फ जनरल इंश्योरेंस से जुड़ा है, लेकिन कंपनियों ने कहा कि वे लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस के लिए एक अलग बाइंडिंग एग्रीमेंट पर भी काम कर रही हैं।

यह समझौता उस साझेदारी को औपचारिक रूप देता है, जिसकी घोषणा सबसे पहले जुलाई 2025 में की गई थी। उस समय दोनों कंपनियों ने जनरल और लाइफ इंश्योरेंस सेक्टर में में बराबर के मालिकाना हक वाले ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट साइन की थी।

संयुक्त बयान में कंपनियों ने कहा कि यह साझेदारी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन और वितरण क्षमता को एलियांज यूरोप की ग्लोबल अंडरराइटिंग और रिस्क मैनेजमेंट विशेषज्ञता के साथ जोड़ने का प्रयास है। इसका उद्देश्य भारत के कम-प्रवेश वाले इंश्योरेंस बाजार में बड़े अवसरों का लाभ उठाना है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने इस मौके पर कहा कि यह पार्टनरशिप ग्रुप की जरूरी सेवाओं तक पहुंच को आम लोगों तक पहुंचाने की पुरानी सोच को दिखाती है। उन्होंने इंश्योरेंस को फाइनेंशियल सिक्योरिटी का आधार बताया और कहा कि यह वेंचर डिजिटल चैनलों के जरिए बड़े पैमाने पर सरल, आसानी से मिलने वाले और सस्ते सॉल्यूशन देने पर फोकस करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *