अदाणी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर खिसके
मुंबई- अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए हो गई है। अभी तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स थे। उनकी नेटवर्थ करीब ₹8.42 लाख करोड़ है।
इस साल गौतम अदाणी की नेटवर्थ 75.11 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। अडाणी ग्रुप के शेयरों में आई तेजी ने इनकी नेटवर्थ को बूस्ट दिया है।अंबानी की संपत्ति इस साल 1.57 लाख करोड़ रुपए घटी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में गिरावट इसकी मुख्य वजह रही।
एक दिन में गौतम अडाणी की नेटवर्थ 33.01 हजार करोड़ रुपए बढ़ी है। इसी उछाल ने उन्हें मुकेश अंबानी से आगे निकलने में मदद की। हालांकि, अंबानी की नेटवर्थ में भी 712 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई, लेकिन यह अडाणी की रफ्तार के सामने कम रही।
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में एलन मस्क 656 अरब डॉलर यानी करीब 60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनके बाद लैरी पेज दूसरे और जेफ बेजोस तीसरे नंबर पर हैं। हालाांकि कोई भी भारतीय टॉप टेन में शामिल नहीं है।

