जियो प्लेटफॉर्म का शेयर 21 पर्सेंट ऊपर लिस्ट, दूसरी बड़ी कंपनी, 12.51 लाख करोड़ मार्केट कैप

मुंबई- जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर ₹1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके ₹1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। रिलायंस के बाद यह मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। इसका मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 15.90 लाख करोड़ रुपये है जबकि जियो की प्रतिद्वंदी एयरटेल का मार्केट कैप 12.06 लाख करोडड़ रुपये है। इस तरह जियो प्लेटफॉर्म एयरटेल को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

इस आधार पर देखें तो रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो प्लेटफॉर्म का कुल मार्केट कैप 28.41 लाख करोड़ रुपये हो गया है। इसके साथ जियो फाइनेंशियल भी लिस्ट है जिसका मार्केट कैप 1.35 लाख करोड़ रुपये है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपने सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाया है, तो लिस्टिंग के दिन मुनाफा वसूलना सही स्ट्रैटेजी होगी। वहीं लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को शेयर को पोर्टफोलियो में होल्ड करने की सलाह है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी का शेयर कुछ समय में ₹1,500 से ₹1,800 तक जा सकता है।

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिस्टिंग वाले दिन शुरुआत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए तुरंत एंट्री न लें। अगर लिस्टिंग के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट (डिप) आती है, तो धीरे-धीरे शेयर में खरीदारी करना ही बेहतर होगा। शेयर की कीमत, वैल्यूएशन और कंपनी के प्रदर्शन का आकलन करके ही निवेश का फैसला लें।

NSE के मुताबिक, तीन दिन (21 से 23 अक्टूबर) में यह IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी 30,218 करोड़ रुपये बाजार से जुटाने उतरी थी। इसे कुल 7 लाख करोड रुपये से ज्यादा के लिए आवेदन मिला है। 1.40 करोड़ आवेदन मिले थे। एंकर निवेशकों ने ढाई लाख करोड़ रुपये की बोली लगाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *