ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 20 पर्सेंट तेजी के साथ 36 रुपये के करीब पहुंच गया

मुंबई- ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में मंगलवार को जमकर तेजी देखी गई। लगातार छह कारोबारी दिनों में 16% से अधिक की गिरावट के बाद लगातार दूसरे दिन इसने बढ़त हासिल की। करीब 20% उछल पड़ा और यह ₹36 के करीब अपर सर्किट पर पहुंच गया।

इसके शेयरों में यह तेजी राइट्स इश्य़ू की खरीदारी-बिक्री का विंडो बंद होने के बाद आई है मतलब कि अगर आपके पास पहले से शेयर नहीं थे तो इसकी RE (राइट्स एनटाइटलमेंट) खरीदकर भी राइट्स इश्यू में हिस्सा लेने का मौका था लेकिन यह RE खरीदने का मौका भी 26 अक्टूबर तक था।

अब आरई की खरीद-बिक्री बंद हुई तो यह विंडो बंद होने पर स्टॉक मार्केट में इसके शेयरों की मांग मजबूत हुई और शेयर रॉकेट बन गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद यह मजबूत बना रहा। आज बीएसई पर यह 16.77% की बढ़त के साथ ₹34.95 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 19.98% उछलकर ₹35.91 के अपर सर्किट तक पहुंच गया था।

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बोर्ड ने 11 अक्टूबर 2026 को ₹1,000 करोड़ तक के राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी। यह इश्यू 22 अक्टूबर को खुला और 30 अक्टूबर को बंद होगा लेकिन RE का लेन-देन 26 अक्टूबर को बंद हो गया। इसके लिए प्रति शेयर ₹27 का भाव तय किया गया था, जिसमें ₹10 की फेस वैल्यू और ₹17 प्रीमियम शामिल है।

ओला इलेक्ट्रिक की फाइलिंग के मुताबिक प्रमोटर ग्रुप की एएनआई टेक्नोलॉजीज ने मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज को 1,28,33,054 राइट्स एंटाइटलमेंट और इंडस ट्रस्ट (Indus Trust) ने अपने ट्रस्टी अंकुश अग्रवाल के जरिए कैलिओप कैपिटल एडवाइजर्स (Calliope Capital Advisors) को 1,10,22,422 एंटाइटलमेंट ट्रांसफर किए। दोनों ने कुल मिलाकर 2,38,55,476 एंटाइटलमेंट के लिए आवेदन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *