दिवाली में इन शेयरों में निवेश पर मिल सकता है भारी लाभ, एक्सिस की सलाह

मुंबई- ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने संवत 2083 के लिए 10 ऐसे शेयरों को चुना है, जिनमें 22 फीसदी तक की तेजी आने की उम्मीद है। इन शेयरों में इंडियन होटल, डीसीबी बैंक, इटरनल जैसे नाम शामिल हैं। इस दिवाली पर संवत 2083 के लिए ‘मुहूर्त ट्रेडिंग’ रविवार, 8 नवंबर 2026 को होगी।

एक्सिस सिक्योरिटीज ने DCB Bank को खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 240 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा स्तर से 20% तक की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि बैंक FY27 की दूसरी छमाही में मजबूत बिजनेस मोमेंटम के साथ प्रवेश कर रहा है।

ब्रोकरेज फर्म के अनुसार, बैंक रिस्क-एडजस्टेड ग्रोथ, पोर्टफोलियो मिक्स में धीरे-धीरे सुधार और अनुशासित कॉस्ट मैनेजमेंट पर पूरा ध्यान दे रहा है। इससे बैंक की कमाई स्थिर रहने की उम्मीद है, और मौजूदा 1% के RoA स्तर में और सुधार की भी गुंजाइश है।

नेफ्रोकेयर हेल्थ को भी इसने खरीदने की सलाह दी है। यह शेयर 710 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 19 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। कंपनी का कहना है कि डायलिसिस की बढ़ती मांग, अस्पतालों द्वारा आउटसोर्सिंग में बढ़ोतरी और भारत में संगठित हेल्थकेयर के विस्तार से कंपनी को काफी फायदा मिल सकता है।

कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी, इलाज की लगातार मांग और बेहतर होते ऑपरेटिंग मार्जिन, इसके विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार करते हैं। हालांकि, वर्किंग कैपिटल की अधिक जरूरत, नए बाजारों में काम करने से जुड़े जोखिम और मार्जिन में हुई बढ़ोतरी आगे भी बनी रहेगी या नहीं, इन बातों पर नजर रखना जरूरी होगा।

इंडियन होटल का शेयर 900 रुपये तक जा सकता है। यानी मौजूदा भाव से 17 पर्सेंट की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि हालांकि जियोपॉलिटिकल तनाव के कारण हवाई यात्रा पर असर पड़ने से ताज-SATS (Taj-SATS) के लिए यह साल कुछ सुस्त रह सकता है, लेकिन IHCL अच्छी ग्रोथ हासिल करने की मजबूत स्थिति में है। इसके पीछे मुख्य कारण प्रमुख टियर-1 शहरों में ऑक्यूपेंसी (कमरों की बुकिंग) का मजबूत रुझान, नए खुले होटलों से बढ़ता योगदान और ‘सिलेक्ट-सर्विस’ सेगमेंट में कंपनी का ध्यान केंद्रित करना है।

अशोक लेलैंड में भी 17 पर्सेंट का फायदा मिलने का अनुमान जताया गया है। इसको भी खरीदने की सलाह एक्सिस ने दी है। ब्रोकरेज कंपनी के लॉन्ग-टर्म (दीर्घकालिक) भविष्य को लेकर सकारात्मक है। इसके पीछे MHCV (मीडियम और हैवी कमर्शियल व्हीकल) की रिप्लेसमेंट डिमांड, अधिक हॉर्सपावर वाले उत्पाद, LCV (लाइट कमर्शियल व्हीकल) सेगमेंट में हिस्सेदारी बढ़ना, निर्यात, डिफेंस, EV (इलेक्ट्रिक वाहन) और फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारक हैं।

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26 से FY29 के बीच वॉल्यूम CAGR 7% रहेगा, जबकि वॉल्यूम, EBITDA और PAT के CAGR क्रमशः 9%, 14% और 17% रह सकते हैं। इस ग्रोथ को प्रीमियम उत्पादों, निर्यात में सुधार, ऑपरेटिंग लेवरेज, बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और डिफेंस, आफ्टरमार्केट, पावर सॉल्यूशंस, EV तथा फाइनेंशियल सर्विसेज से मिलने वाले बढ़ते योगदान से बल मिलेगा।

इसी तरह से कोफोर्ज में 18 पर्सेंट की तेजी का अनुमान है। यह शेयर 2245 रुपये तक जा सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-26 के दौरान, कोफ़ोर्ज ने राजस्व, एबिट्डा और शुद्ध फायदे में क्रमशः 26%, 26% और 24% की सीएजीआर वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि प्रमुख क्षेत्रों, विशेष रूप से बीएफएस और यात्रा, परिवहन और आतिथ्य में सौदों की सफलता और ग्राहकों की संख्या में वृद्धि के कारण हुई है।

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी अपने सभी राजस्व क्षेत्रों में मजबूत पकड़ बनाए हुए है और उसके पास मजबूत ऑर्डर पाइपलाइन है। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपने एबिट्डा मार्जिन अनुमान को 15.5% से बढ़ाकर 16% कर दिया है, जो मजबूत परिचालन क्षमता वाले क्षेत्रों और एआई-आधारित उत्पादकता से मिलने वाले लाभों को दर्शाता है।

एटरनल में सबसे कम 15 पर्सेंट का फायदा मिलने की उम्मीद है। यह शेयर 365 रुपये तक जा सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि ज्यादा डिस्काउंट देने से नए ग्राहक जुड़ेंगे और ऑर्डर की संख्या बढ़ेगी। इससे यूजर ग्रोथ और एंगेजमेंट में अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। कंपनी का EBITDA मार्जिन अगले एक-दो साल तक लगभग स्थिर रहने की उम्मीद है।

हिंडालको इंडस्ट्रीज के शेयर में 15 पर्सेंट का लाभ मिलने की अनुमान है। यह शेयर 1000 रुपये तक जा सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि पश्चिमी एशिया में सप्लाई को लेकर चिंताएं कम होने और चीन तथा इंडोनेशिया में एल्युमीनियम का उत्पादन बढ़ने के कारण LME एल्युमीनियम की कीमतों में कुछ गिरावट आई है, लेकिन हिंडाल्को का प्रदर्शन स्थिर रहने की उम्मीद है, जिसमें नोवेलिस (Novelis) का बड़ा योगदान होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *