टोनबो का शेयर किया मालामाल, 6 दिन में एक लाख का निवेश बना 1.66 लाख

मुंबई- टोनबो इमेजिंग इंडिया ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। महज 6 दिन में ही एक लाख रुपये का निवेश 1.66 लाख रुपये हो गया है। शुक्रवार को कंपनी का शएयर 66 प्रतिशत के बंपर गेन के साथ 1162 रुपये पर लिस्ट हुआ। IPO प्राइस ₹700 था। कंपनी का ₹852.18 करोड़ का IPO 132.81 गुना भरा था।

आईपीओ में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 293.56 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 156.36 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 31.11 गुना और कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 54.31 गुना सब्स​क्राइब हुआ।

कंपनी का मार्केट कैप 6000 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। IPO में 1.22 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहा। टोनबो इमेजिंग इंडिया एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। यह डिफेंस और सिक्योरिटी के कामों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइन, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग देखती है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया का अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही में रेवेन्यू ₹37.32 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी ने ₹17.74 करोड़ का शुद्ध घाटा देखा। उधारी ₹129.72 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशत घटकर ₹369.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत कम होकर ₹50.88 करोड़ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *