एसएफसी एनवायरमेंटल टेक का आईपीओ 27 से, 313-330 रुपये है कीमत
मुंबई- SFC एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 27 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक खुलेगा। आईपीओ में शेयरों का भाव 313 से 330 रुपये तय किया गया है। इन्वेस्टर्स कम से कम 45 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 45 के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। आज की तारीख में कुल आउटस्टैंडिंग इक्विटी शेयर 9,34,11,270 हैं।
2 रुपये की फेस वैल्यू वाले इस आईपीओ में 1,500 मिलियन रुपये तक के फ्रेश इश्यू और प्रमोटर्स व अन्य सेलिंग शेयरहोल्डर्स द्वारा 1,5,682,750 इक्विटी शेयरों तक का OFS शामिल है। सेलिंग शेयरहोल्डर्स में संदीप सुधाकर असोलकर (प्रिया संदीप असोलकर के साथ संयुक्त), साकेत चंद्र सिंह प्रताप सिंह भदौरिया, सर्वेश कुमार गर्ग, संदीप संभाजी परब, राजेश केसवन नाम्बिसन, कुमारगुरु मदुराकवि, वीरा वेंकट सत्यनारायण यन्नामनी, जयश्री हारित शाह (हारित प्रागजी शाह के साथ संयुक्त) और हार्दिक सुरेश मतलिया शामिल हैं।
इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए 50% से अधिक रिजर्व नहीं है, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए कम से कम 15% और रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RIIs) के लिए कम से कम 35% हिस्सा रिजर्व रखा गया है।
2005 में शुरू हुई यह कंपनी एक एनवायरनमेंटल टेक्नोलॉजी कंपनी है, जो वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट (WWT), वेस्ट वॉटर रिसाइक्लिंग एंड रियूज (WRR) और सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट (SWT) के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग सर्विसेज देती है।
जून 2026 तिमाही में ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 133.9 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 1.4 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 26 (FY26) के दौरान ऑपरेशंस से रेवेन्यू 803 करोड़ रुपये रहा, जो FY24 में 657 करोड़ रुपये था। FY26 में नेट प्रॉफिट 160.2 करोड़ रुपये रहा, जो FY24 में 144.1 करोड़ रुपये था।

