गौतम अदाणी की बड़ी छलांग, बिल गेट्स को पीछे छोड़ा, 106 अरब डॉलर नेटवर्थ

मुंबई-भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अदाणी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अदाणी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ में 7.16 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही वह 100 अरब डॉलर क्लब में शामिल हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अदाणी की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर पहुंच गई है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स के भी आगे निकल गए हैं।

अदाणी की नेटवर्थ में इस साल 21.4 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि गेट्स की नेटवर्थ में 12.7 अरब डॉलर की गिरावट आई है। गेट्स 104 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें नंबर पर खिसक गए हैं। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में गुरुवार को 1.11 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 90.2 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ 17.5 अरब डॉलर गिरी है।

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क 645 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 9.89 अरब डॉलर की गिरावट आई। लैरी पेज 289 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनकी नेटवर्थ गुरुवार को 9.49 अरब डॉलर की कमी आई। इस लिस्ट में जेफ बेजोस ($274 अरब) तीसरे, सर्गेई ब्रिन ($269 अरब) चौथे, मार्क जकरबर्ग ($233 अरब) पांचवें, लैरी एलिसन ($227 अरब) छठे स्थान पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *