एयरटेल ने जियो को पछाड़ा, नए ग्राहक जोड़ने में आगे, वोडाफोन के भी ग्राहक बढ़े

मुंबई- एयरटेल ने पिछले महीने यानी मार्च में अपने वायरलेस ग्राहकों की संख्या में बढ़त हासिल की है। एयरटेल के साथ-साथ जियो के भी वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, एयरटेल ने जियो के मुकाबले ज्यादा बढ़ोतरी की है। मार्च, 2026 में कुल यूजर बेस बढ़कर 1.265 अरब हो गया। एयरलेट और जियो के अलावा बाकी दो टेलीकॉम कंपनियां वोडाफोन आइडिया (Vi) और सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ( BSNL ) इस मामले में अभी भी एयरटले और जियो से काफी पीछे हैं।

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च में एयरटेल के ग्राहकों की संख्या 50 लाख बढ़कर अब 47 करोड़ से ज्यादा) हो गई है। वहीं, जियो ने 32 लाख नए वायरलेस ग्राहक जोड़े हैं और अब कंपनी का यूजर बेस 49 करोड़ से ज्यादा हो गया। इसका मतलब है कि पिछले महीने जियो के मुकाबले एयरटेल के नए ग्राहकों की संख्या ज्यादा बढ़ी है।

वोडाफोन आइडिया यानी Vi के ग्राहकों की संख्या एक लाख से बढ़कर 19 करोड़ से ज्यादा हो गई। कंपनी के लिए यह लगातार दूसरा महीना है, जब उसके ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले फरवरी में उसके ग्राहकों की संख्या में 21,927 की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

हालांकि, BSNL ने केवल 17,095 नए ग्राहक जोड़े हैं और उसका यूजर बेस 92.9 मिलियन (लगभग 9 करोड़ से ज्यादा) पर बना हुआ है। लेकिन फरवरी के मुकाबले यह काफी अच्छा है, क्योंकि फरवरी में उसे लगभग 0.101 मिलियन (एक लाख से ज्यादा) ग्राहकों का नुकसान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *