तंबाकू कंपनी का मुनाफा दो गुना बढ़ा, कंपनी ने तगड़े डिविडेंड का किया ऐलान
मुंबई-तंबाकू सेक्टर की VST इंडस्ट्रीज ने चौथी तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। हालांकि मुनाफा बढ़ने में एकमुश्त लाभ का भी योगदान रहा है। VST इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा करीब 120% बढ़कर ₹116.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹53 करोड़ था। इस मुनाफे में ₹86.9 करोड़ का एकमुश्त लाभ भी शामिल है, जो अचल संपत्ति की बिक्री से आया है।
VST इंडस्ट्रीज ने ₹10 फेस वैल्यू वाले शेयर पर ₹12 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है। यह डिविडेंड AGM में मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर दिया जाएगा। इसके लिए 10 जुलाई 2026 रिकॉर्ड डेट तय की गई है।
रेवेन्यू 30.9% बढ़कर ₹457 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹349 करोड़ था। EBITDA ₹208 करोड़ रहा, जो पिछले साल ₹69.5 करोड़ था। VST इंडस्ट्रीज के मुख्य कारोबार सिगरेट से रेवेन्यू बढ़कर ₹1,151 करोड़ हो गया। यह पिछले साल ₹921 करोड़ था। सिर्फ सिगरेट ऑपरेशंस से Q4 में ₹631 करोड़ की कमाई हुई, जो पिछले साल ₹337 करोड़ थी।
वॉल्यूम भी बढ़ा है। Q4 में औसतन 667 मिलियन यूनिट प्रति महीने रहा, जबकि पिछले साल यह 647 मिलियन यूनिट था। हालांकि, अनमैन्युफैक्चर्ड तंबाकू से रेवेन्यू घटकर ₹58 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹116 करोड़ था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में VST इंडस्ट्रीज का कुल रेवेन्यू ₹2,042 करोड़ रहा। यह पिछले साल ₹1,806 करोड़ था। सिगरेट रेवेन्यू ₹1,732 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹1,333 करोड़ था। वहीं अनमैन्युफैक्चर्ड तंबाकू से रेवेन्यू घटकर ₹310 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹473 करोड़ था।

