कोटक बैंक पर 160 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप, नगर निगम की FD में गड़बड़ी

मुंबई- हरियाणा की पंचकूला नगर निगम के करोड़ों रुपए के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक विवादों में है। बैंक पर करीब ₹160 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद बैंक ने पंचकूला पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

पंचकूला नगर निगम के कमिश्नर विनय कुमार ने बताया कि नगर निगम की कुछ एफडी लंबे समय से कोटक महिंद्रा बैंक की पंचकूला शाखा में थीं। जब निगम ने एक एफडी के मैच्योर होने पर फंड ट्रांसफर करने के लिए बैंक से कहा कि तब रिकॉर्ड में गड़बड़ी पाई गई।

इसके बाद निगम ने बैंक से सभी जमा राशि का हिसाब मांगा।

कोटक महिंद्रा बैंक ने कहा, बैंक ने नगर निगम के निर्देशों के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट और उससे जुड़े बैंक खातों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस, KYC दस्तावेज, ऑथराइज्ड सिग्नेचर और निगम से मिले निर्देश पूरी तरह सही पाए गए हैं। बैंक ने दावा किया है कि सभी ट्रांजेक्शन बैंकिंग नियमों के तहत ही किए गए थे।

बैंक ने बताया कि दस्तावेजों का एक बड़ा हिस्सा पहले ही नगर निगम के साथ मिलकर चेक किया जा चुका है और बाकी की प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से चल रही है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बैंक ने खुद पंचकूला पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *