इस म्यूचुअल फंड में 10 हजार रुपये का एसआईपी अब बन गया 26 करोड़ रुपये
मुंबई- एक म्यूचुअल फंड ने निवेशकों की 10,000 रुपये की एसआईपी को 30 साल में 26 करोड़ रुपये के फंड में बदल दिया है। इस म्यूचुअल फंड का नाम निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड (Nippon India Growth Mid Cap Fund) है। यह डायरेक्ट ग्रोथ प्लान है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड 8 अक्टूबर 1995 को लॉन्च हुआ था। यह निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड की सबसे पुरानी स्कीम है। इस फंड ने हाल ही में 30 साल पूरे किए हैं। इन तीन दशकों में इस फंड ने अनुशासित निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इसने ना सिर्फ एसआईपी पर जबरदस्त रिटर्न दिया है बल्कि एकमुश्त रकम को भी करोड़ों रुपये के फंड में बदल दिया है।
निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप म्यूचुअल फंड ने 10 हजार रुपये प्रति महीने की एसआईपी को 30 साल में करीब 26 करोड़ रुपये के फंड में बदल दिया है। 10 हजार रुपये महीने की एसआईपी के हिसाब से पहले साल में आपने 1.20 लाख रुपये निवेश किए। एक साल में यह रकम 1,24,722 रुपये हो गई। यानी 7.75% का रिटर्न मिला।
पांच साल में आपने कुल 6 लाख रुपये निवेश किए और यह 9,67,978 रुपये हो गए। यानी 19.39% का रिटर्न मिला। 10 साल में आपने कुल 12 लाख रुपये निवेश किए और यह रकम बढ़कर 34,18,820 रुपये हो गई। यानी 19.95% का रिटर्न मिला। 20 साल में आपने कुल 24 लाख रुपये निवेश किए। इतने समय में यह रकम बढ़कर 1,64,64,735 रुपये हो गई। यानी 16.76% का रिटर्न मिला।
तीस साल में आपने इस म्यूचुअल फंड में कुल 36 लाख रुपये निवेश किए और यह रकम बढ़कर 24,96,73,772 हो गए। यानी 22.27% का रिटर्न मिला। शुरुआत से अब तक (अक्टूबर 1995 से जनवरी 2026) आपने कुल 36,30,000 रुपये निवेश किए और यह रकम 26,17,83,141 हो गई। यानी 22.26% का रिटर्न मिला।
इस फंड के लॉन्च होने से लेकर 30 साल तक करीब 22 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक अगर किसी ने शुरुआत में एकमुश्त (lump sum) 1 लाख रुपये का निवेश किया होता और उसे 30 साल तक बनाए रखा होता, तो वह राशि लगभग 4 रुपये करोड़ हो जाती। वहीं अगर करीब 2 लाख रुपये निवेश किए होते तो वह रकम करीब 8 लाख रुपये में बदल चुकी होती।

