1 लाख के बना दिए 4 करोड़ रुपये, 5 साल में 11 रुपये का यह शेयर अब 4,698 रुपये पर

मुंबई- शेयर बाजार के भारी उतार-चढ़ाव के बीच कई शेयर ऐसे हैं जो बाजार के उतार-चढ़ाव के उलट निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक शेयर मिडवेस्ट गोल्ड (Midwest Gold Ltd) है। इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 20 महीने में ही निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। 5 साल में इसने एक लाख रुपये के निवेश को 4 करोड़ रुपये से ज्यादा में बदल दिया है।

मंगलवार को मिडवेस्ट गोल्ड के शेयर में शुरू में गिरावट, लेकिन बाद में तेजी आई। दोपहर 3 बजे यह शेयर 3.47% की तेजी के साथ 4698.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। पिछले कुछ समय से इसमें उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

इस शेयर ने 5 महीने में निवेशकों की रकम को दोगुना कर दिया है। यानी इन 5 महीनों में इसका रिटर्न 100 फीसदी से ज्यादा रहा। वहीं एक साल में इसने 1500 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। एक साल पहले इसकी कीमत करीब 289 रुपये थी। अब यह शेयर 4698.50 रुपये पर है। एक साल पहले इसमें एक लाख रुपये का निवेश अब  15 लाख रुपये से ज्यादा हो गया है।

यह शेयर 20 महीने में निवेशकों को करोड़पति बना चुका है। इतने समय में अगर आपने इसमें एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो वह रकम बढ़कर एक करोड़ रुपये हो चुकी होती।अप्रैल 2021 में इस शेयर की कीमत 11 रुपये थी। तब से लेकर अब तक इसमें 42000% से ज्यादा की तेजी आई है। अगर आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उनकी वैल्यू 4.20 करोड़ रुपये से ज्यादा होती।

मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड कंपनी साल 1990 में शुरू हुई थी। उस समय यह कंपनी नोवा ग्रेनाइट्स (इंडिया) लिमिटेड के नाम से कर्नाटक  में बनी थी। शुरुआत में कंपनी का काम ग्रेनाइट के पत्थरों को प्रोसेस करना था। इसमें खदानों से ग्रेनाइट निकालना और उसे अलग-अलग आकार देना शामिल था। बाद में कंपनी सोने के खनन के कारोबार में भी उतर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *