आरबीआई के फैसले से इन पांच शेयरों में आ सकती है भारी तेजी, यह है कारण

मुंबई-आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया। एमपीसी ने कहा कि पश्चिम एशिया में लड़ाई से इनफ्लेशन और ग्रोथ के लिए खतरा पैदा हुआ है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि इंडियन इकोनॉमी मजबूत स्थिति में है। इसलिए इस पर बाहरी झटकों का पहले के मुकाबले कम असर पड़ेगा।

विश्लेषकों के मुताबिक, सीजफायर के ऐलान के बावजूद शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। सीजफायर की खबर से 8 अप्रैल को शेयर बाजार में बड़ी तेजी दिखी। सेंसेक्स और निफ्टी में 3 फीसदी से ज्यादा उछाल दिखा। डॉलर के मुकाबले रुपये में भी तेजी आई। क्रूड में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है। इसकी वजह यह है कि भारत अपनी जरूरत के 90 फीसदी क्रूड का इंपोर्ट करता है।

एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, फेडरल बैंक के शेयर का भाव 295 रुपये तक जा सकता है। अभी यह 275 रुपये पर कारोबार कर रहा है। यह स्टॉक अपने 20-डे एसएमए से काफी ऊपर है, जो बुलिश ट्रेंड का संकेत है। आरएसआई भी पॉजिटिव टेरीटरी में है। इसी तरह गोदरेज इंडस्ट्रीज का शेयर 1,800 रुपये तक जा सकता है। अभी यह 1555 रुपये पर है।

इस स्टॉक ने 7 मार्च की क्लोजिंग के साथ बीते तीन हफ्तों की 1,555 रुपये पर डाउन-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ दिया है। इस दौरान वॉल्यूम भी ज्यादा रहा। इससे शॉर्ट टर्म में ट्रेंड पलटने का संकेत मिलता है। डेली चार्ट पर आरएसआई ने पॉजिटिव डायवर्जेंस दिखाया है। डेली और वीकली स्ट्रेंथ भी आरएसआई पॉजिटिव टेरीटरी में होने का संकेत दे रहा है।

पूनावाला फिनकॉर्प का शेयर डेली चार्ट पर इस स्टॉक में शॉर्ट-टर्म ट्रेंड रिवर्सल दिखा है। इसने 395 रुपये पर डाउन-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन को तोड़ा है। अभी यह स्टॉक अपने पिछले हफ्ते के हाई 20-डे एसएमए से ऊपर बना हुआ है। इस स्टॉक को 440 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। 385 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *