इन शेयरों में एक लाख रुपये का निवेश बन सकता है 1.62 लाख रुपये, यह है कारण
मुंबई- देशों के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध के बीच ब्रोकरेज फर्म Nuvama ने डिफेंस सेक्टर को लेकर रिपोर्ट जारी की है। इसमें ब्रोकरेज ने BEL को डिफेंस सेक्टर में अपनी टॉप पिक बताया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य डिफेंस स्टॉक्स में 62% तक का संभावित रिटर्न मिल सकता है।
ब्रोकरेज के मुताबिक फिलहाल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एयरोस्पेस और मिसाइल सिस्टम से जुड़ी कुछ खास कंपनियां निवेश के लिहाज से ज्यादा आकर्षक दिख रही हैं। रिपोर्ट में Bharat Electronics (BEL), Hindustan Aeronautics (HAL) और Bharat Dynamics (BDL) को सेक्टर के प्रमुख स्टॉक्स के तौर पर बताया गया है।
Hindustan Aeronautics के लिए बेस केस में 30% से ज्यादा बढ़त की संभावना बताई गई है। तेजी में यह 34% से भी ऊपर जा सकती है। Bharat Electronics के लिए बेस केस में करीब 29% और बुल केस में 35% से ज्यादा की उछाल का अनुमान लगाया गया है।
Bharat Dynamics का शेयर 62% तक उछल सकता है। यानी एक लाख का निवेश इस शेयर में 1.62 लाख रुपये बन सकता है। Nuvama की रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों को लेकर उनका नजरिया सकारात्मक बना हुआ है। खासकर उन कंपनियों पर ज्यादा भरोसा जताया गया है जिनकी अपनी तकनीक मजबूत है और जो आयात पर कम निर्भर हैं। इसी वजह से BEL को ब्रोकरेज ने अपनी टॉप पिक बताया है।
ब्रोकरेज के मुताबिक Data Patterns और Solar Industries मिड टर्म में मजबूत ग्रोथ दिखा सकते हैं। वहीं Hindustan Aeronautics में डाउनसाइड सीमित दिखाई देता है और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन बेहतर रहने पर इसमें भी अच्छी बढ़त की संभावना है। अलग अलग कंपनियों के ऑर्डर बुक और प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन के आधार पर उनके प्रदर्शन की रफ्तार अलग हो सकती है।

