टॉप से अब तक चांदी की कीमतों में 1.35 लाख रुपये की आई गिरावट, अब यह है भाव
मुंबई- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 2,177 रुपए घटकर 2.50 लाख रुपए पर आ गई है। इससे पहले मंगलवार को इसकी कीमत 2.52 लाख रुपए किलो थी। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 143 रुपए गिरकर 1.55 लाख रुपए पर आ गया है। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना तीन दिन में 4,778 और चांदी 18,138 सस्ती हुई है।
सोने में इस साल की शुरुआत में तेजी दिखी थी, लेकिन पिछले कुछ हफ्तों में मुनाफावसूली और वैश्विक कारणों से इसमें गिरावट आई है। 29 जनवरी को सोना प्रति दस ग्राम अपने टॉप पर 1.76 लाख रुपये पर पहुंच गया था। हालांकि, वहां से यह 20,596 रुपये टूट चुका है।
चांदी में सोने के मुकाबले कहीं ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। यह अपने ऑल टाइम हाई से बहुत तेजी से नीचे आई है। 29 जनवरी को इसका एक किलो का भाव 3.86 लाख रुपये था जो अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई है। तब से यह 1.35 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है।

