बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, एसबीआई का शेयर 6 फीसदी टूटा, निजी बैंक भी गिरे

मुंबई- बैंकिंग स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने के मिल रही है। इसके चलते बैंक निफ्टी इंडेक्स 4 फीसदी से ज़्यादा नीचे चला गया है। कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर जाने से मार्केट में बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू हो गई है। कच्चे तेल की कीमतों में आए इस तेज उछाल ने महंगाई और ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

निफ्टी बैंक इंडेक्स 4.2 फीसदी गिरकर 55,351 के आसपास कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक के सभी 14 शेयर नुकसान में ट्रेड कर रहे थे। बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज़्यादा नुकसान स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के स्टॉक में देखने को मिल रहा है। यह शेयर 6 फीसदी से ज़्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया और केनरा बैंक में लगभग 6 फीसदी की गिरावट आई है। पंजाब नेशनल बैंक के शेयर में लगभग 5.4 फीसदी की गिरावट आई है। फेडरल बैंक में भी 5 फीसदी से अधिक की गिरावट दिख रही है।

प्राइवेट सेक्टर के बैंको में भी तेज़ गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सिस बैंक का स्टॉक लगभग 3.9 फीसदी टूटा है। जबकि, ICICI बैंक लगभग 3.6 फीसदी गिरा है। HDFC बैंक लगभग 3.4 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक लगभग 3 फीसदी फिसला है। IDFC फर्स्ट बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे मिड-टियर बैंक भी काफ़ी नीचे ट्रेड कर रहे हैं। इस भारी गिरावट ने बैंक निफ्टी को करेक्शन टेरिटरी की ओर और धकेल दिया है। पिछले एक महीने में ये इंडेक्स लगभग 8.7 फीसदी टूटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *